फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life becomes successful when 'dharma' (righteousness/duty) is integrated into one's field of action: Saurabh Sagar

कर्मभूमि में धर्म जुड़ने से सफल होता है जीवन : सौरभ सागर

Sat, 17 Oct 2026 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Life becomes successful when 'dharma' (righteousness/duty) is integrated into one's field of action: Saurabh Sagar
- कमला नगर जैन मंदिर में आदिनाथ से वासुपूज्य भगवान तक अर्घ्य अर्पित किए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कमला नगर स्थित जैन मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में शनिवार को भगवान आदिनाथ से भगवान वासुपूज्य तक अर्घ्य समर्पित किए गए। इस दौरान आचार्य सौरभ सागर महाराज ने प्रवचन में भगवान ऋषभदेव के योगदान और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।
आचार्य ने कहा कि भोगभूमि से कर्मभूमि तक की यात्रा में भगवान ऋषभदेव का अतुलनीय योगदान रहा। जब मनुष्य का जीवन भोगभूमि से कर्मभूमि में परिवर्तित हुआ। तब तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान ने मानव समाज को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए असि, मसी, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्पकला का ज्ञान दिया। इससे समाज में कर्म, पुरुषार्थ और व्यवस्थित जीवन की परंपरा का सूत्रपात हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कर्मभूमि में धर्म जुड़ जाता है तो जीवन सफल हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को 24 घंटे में से कम से कम 24 मिनट प्रभु की आराधना के लिए अवश्य निकालने चाहिए। स्वाध्याय और सत्संग से जीवन में मर्यादा आती है और व्यक्ति का आचरण बेहतर होता है। समारोह में प्रेमचंद सब्जी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन एवं मुकेश जैन ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वह जैन धर्म के सिद्धांतों से बहुत प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चित्र का अनावरण बल्लू कुमार और प्रदीप कुमार सराफ ने किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य विपिन जैन, संजीव जैन और मनीष जैन को प्राप्त हुआ। रात्रि में पंकज जैन और सार्थक जैन के परिवार ने महाआरती की। इसके बाद जबलपुर से आईं संगीतकार प्रीति जैन ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में चेयरमैन वीरेंद्र जैन, चिन्मय, उत्कर्ष, प्रतीक, ऋषभ सर्राफ, अभिनव, संजय कलश, संजीव, प्रदीप, आलोक, अजय, विपिन, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed