{"_id":"5e77c6058ebc3e78ba605997","slug":"leopard-have-see-on-gagol-road-at-night-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आधी रात को दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आधी रात को दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Mon, 23 Mar 2020 01:39 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर में गगोल रोड स्थित एक फैक्टरी के पास रविवार आधी रात तेंदुआ देखे जाने के शोर के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ हवाई पट्टी के पास गगोल रोड पार करके निकल गया।
विज्ञापन
गगोल रोड पर स्थित फैक्टरी के गार्ड ने बताया कि तेंदुआ कुछ दूरी पर ही बैठा था। जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम और परतापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि वह फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो तेंदुआ निकल चुका था। परतापुर इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार मौके पर पुलिस पहुंची थी तो पता चला कि तेंदुआ गगोल रोड पार करके हवाई पट्टी की तरफ जंगल में जा चुका था।
विज्ञापन
लोगों ने अंदेशा जताया कि कहीं सन्नाटे के चलते तेंदुआ शहर की तरफ न आ जाए। इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम सर्च कर रही है। हालांकि अभी सूचना नहीं मिली है। लेकिन एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: इन तस्वीरों में छिपा तेंदुए की 'मौत' का रहस्य, 7 क्लिक में देखिए
गौरतलब है कि इससे पहले भी तेंदुआ शहर की तरफ रुख कर चुका है। चार साल पहले शहर के कैंट एरिया में घुसे तेंदुआ ने तीन दिन तक पूरा आतंक मचाया था। यह तेंदुआ मिलिट्री अस्पताल में घुस गया था।
दरअसल हस्तिनापुर के सेंक्चुरी से सटे जिलों में तेंदुए की आमद होती रहती है। कुछ माह पहले बागपत के जंगल में लगाए खटके में एक तेंदुए की मौत हो गई थी। इंचौली और मवाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की खबरें मिल चुकी हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/