{"_id":"61bba3324223c97faf464b01","slug":"late-night-raid-on-abulen-in-check-bounce-case-meerut-news-mrt5693940114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में देर रात आबूलेन पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बाउंस मामले में देर रात आबूलेन पर दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक बाउंस मामले में देर रात आबूलेन पर दबिश
मेरठ। जेपी इंस्टीट्यूट के प्रेसीडेंट हरिओम अग्रवाल के आबूलेन स्थित घर पर देर रात सदर बाजार पुलिस ने दबिश दी। चेक बाउंस मामले में वह पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनका गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस की दबिश के दौरान आबूलेन पर अफरातफरी मच गई। पुलिस रात को खाली हाथ वापस लौट आई।
मवाना रोड पर जेपी इंस्टीट्यूट है। ट्रस्ट के प्रेसीडेंट हरिओम अग्रवाल हैं। चेक बाउंस का मुकदमा वादी ने एसीजेएम कोर्ट 6 में दाखिल किया था। जिसके बाद कई बार जमांती वारंट जारी हुए थे, जिसके बावजूद वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद गैर जमांती वारंट जारी किए गए। पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि हरिओम अग्रवाल घर पर नहीं मिले। कोर्ट को अवगत करा दिया गया है। संवाद