फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last rites of mother and son were performed in sad atmosphere at Bahsuma in Meerut

हादसे में चार की मौत: मां-बेटे की अर्थी उठी तो रो पड़ा पूरा गांव, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

Fri, 29 Mar 2024 12:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

Accident Update : मेरठ के बहसूमा में मां और बेटे की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Last rites of mother and son were performed in sad atmosphere at Bahsuma in Meerut
मां-बेटे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सड़क हादसे में बहसूमा निवासी धन प्रकाश की पत्नी अनीता व बेटे संभव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो मौत को लेकर परिवार व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से कस्बे के लोगों की आंखें नम है। हादसे की जानकारी पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भी मृतक परिजनों के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


मां-बेटे के शव आगे पीछे आठ मिनट के अंतर से घर से निकाले गए। सबसे पहले मां अनिता की अर्थी को ले जाया गया और उसके कुछ ही देर बाद पुत्र संभव के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज अध्याय समाप्त: पूरब और पश्चिम के माफिया के बीच सेतु था मुख्तार, पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि घर से मां और बेटे की अंतिम यात्रा निकली तो महिलाओं में चीत्कार मच गई। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े।

ये था हादसा
मेरठ के बहसूमा से महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे सीसीएसयू कर्मचारी धनप्रकाश की पत्नी अनीता, उनके बेटे संभव समेत चार रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरियाणा के मेवात में दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत से वेस्ट यूपी के जिलों में अलर्ट, सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed