फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last chance for admission to vacant seats at CCSU

Meerut News: सीसीएसयू में खाली सीटों पर प्रवेश का आखिरी मौका

Fri, 11 Sep 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Last chance for admission to vacant seats at CCSU
- 12 से 14 सितंबर तक जमा होगी पंजीकरण की हार्डकॉपी, 16 से 18 तक चलेगी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों की बची सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम अवसर दिया है। विवि परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक बार फिर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 12 से 14 सितंबर तक संबंधित परिसर विभाग या कॉलेज में पंजीकरण की हार्डकॉपी जमा करनी होगी।
विवि के अनुसार बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और एलएलएम को छोड़कर तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों के साथ यूजी-पीजी स्तर के सभी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में यह प्रक्रिया लागू होगी। केवल वही अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पंजीकरण कराया है लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन

15 सितंबर को बनेगी वरीयता सूची
12 से 14 सितंबर तक प्राप्त पंजीकरण फॉर्मों के आधार पर 15 सितंबर को वरीयता सूची तैयार की जाएगी। संबंधित पाठ्यक्रम की अर्हता कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के साथ निर्धारित वेटेज जोड़कर और आरक्षण नियमों के अनुसार मेरिट तैयार होगी। इसमें वार्ड कोटा, एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य निर्धारित वेटेज भी शामिल किए जाएंगे। इसके बाद 16 सितंबर को पहला एडमिशन ऑफर शेड्यूल जारी होगा। 16 सितंबर की शाम पहली प्रतीक्षा सूची तैयार कर 17 सितंबर का एडमिशन ऑफर शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर की शाम अंतिम प्रतीक्षा सूची तैयार होगी और इसके आधार पर 18 सितंबर का एडमिशन ऑफर शेड्यूल जारी किया जाएगा। 16 से 18 सितंबर तक दस्तावेज जांच एडमिशन ऑफर स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य अभिलेखों की जांच संबंधित कॉलेज और परिसर विभागों में 16, 17 और 18 सितंबर को की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही प्रवेश की पुष्टि होगी। फॉर्म में गलती सुधारने का भी मौका पंजीकृत अभ्यर्थी 12 से 14 सितंबर तक अपने पंजीकरण फॉर्म में दर्ज शैक्षणिक विवरण और वेटेज की जानकारी भी जांच सकेंगे। किसी जानकारी में त्रुटि होने पर वे अपनी लॉगिन आईडी से लॉगिन कर उसे अपडेट कर सकेंगे।

-----
स्पोर्ट्स कोटे के लिए भी दिए गए निर्देश
स्पोर्ट्स कोटे की बची सीटें भी मेरिट में विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स कोटे की बची सीटों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची पहले ही वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। अब स्पोर्ट्स कोटे की बची सीटों को संबंधित पाठ्यक्रम की सीटों में शामिल कर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। विवि ने परिसर विभागों और संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीसीएसयू ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2026-27 में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed