फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land was available for five out of 15 stations for metro

मेट्रो के लिए 15 में से पांच स्टेशनों के लिए उपलब्ध थी जमीन

Thu, 29 Oct 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Land was available for five out of 15 stations for metro
मेरठ। गढ़ रोड रूट पर लाइट मेट्रो चलाने की फाइल फिर खंगाली गई। बीते दिनों प्रमुख सचिव आवास और विशेष सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश एमडीए को दिए। हालांकि, वर्ष 2016 में भी इसकी रिपोर्ट बनाई गई थी। उस समय जमीन नहीं मिलने की वजह से प्रोजेक्ट अटक गया था। यह रूट घने आवासीय और व्यावसायिक इलाके के बीच होने से उस समय भी 15 में से पांच स्टेशन के लिए ही जमीन उपलब्ध थी।
विज्ञापन

चार वर्ष गुजर जाने के बाद भी जहां जमीन उपलब्ध थी वहां नए निर्माण भी हुए होंगे। ऐसे में अब दोबारा से जमीन का मूल्यांकन करना होगा। हालांकि अभी तक एमडीए ने ऐसा कुछ भी सर्वे शुरू नहीं किया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग को लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी काम नहीं होने से मेट्रो सिर्फ फाइलों में नजर आएगी। उस समय श्रद्धापुरी फेज टू, कैंट स्टेशन, गांधी आश्रम, मंगल पांडेय नगर, तेजगढ़ी पर ही जमीन उपलब्ध थी।
विज्ञापन

ये था जमीन का मामला
स्थान जमीन वर्गमीटर
श्रद्धापुरी फेज टू - 5390 उपलब्ध थी
कंकरखेड़ा - 1000
मेरठ कैंट स्टेशन - 630, उपलब्ध थी
सेना अस्पताल - 480
रजबन बाजार - 1290
बेगमपुल - 3950
बच्चा पार्क - 3470
शाहपीर गेट - 1510
हापुड़ अड्डा चौराहा - 4200
गांधी आश्रम - 2180, उपलब्ध थी
मंगल पांडे नगर - 1840, उपलब्ध थी
तेजगढ़ी - 2070, उपलब्ध थी
मेडिकल कॉलेज - 1070
जागृति विहार एक्सटेंशन- 1660
गोकुलपुर - 6050
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed