फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakshya, Shravanya, Kavya and Chanchal winners in women's race competition

Meerut News: महिला दौड़ प्रतियोगिता में लक्ष्या, श्रवन्या, काव्या और चंचल विजेता

Sun, 08 Mar 2026 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Lakshya, Shravanya, Kavya and Chanchal winners in women's race competition
- चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में हुआ अस्मिता खेलो लीग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंडर-13 वर्ग में लक्ष्या और श्रवन्या पहले स्थान पर रही। श्रवन्या ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। इसके अलावा अपने अपने वर्ग में काव्या, चंचल और सलोनी ने भी बाजी मारी।
ग्रामीण और शहर क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 300 से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज संज्ञा यदुवंशी, विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक बजरंग प्रसाद, विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल कुमार यादव व राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. दुष्यंत चौहान, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

अंडर-13 वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लक्ष्या, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रवन्या ने प्राप्त किया। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान काव्या ने प्राप्त किया। 18 से अधिक आयु 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान चंचल रानी और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सलोनी शर्मा ने प्राप्त किया। अंत में सभी विजेताओं और द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सभी खिलाड़ियों का डाटा पोर्टल पर फीड रहेगा। जब कभी भी उन्हें भविष्य में इसकी आवश्यकता होगी तो वह इसे देख सकेंगे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय एथलीट रीत राठौर, कार्यक्रम पर्यवेक्षक नरेंद्र त्यागी, प्रीति कालरा, प्रतियोगिता प्रबंधक गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed