{"_id":"602faf918ebc3ee96b2733e4","slug":"kings-xi-punjab-have-bought-saurabh-kumar-for-20-lakh-for-ipl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में इस टीम के लिए खेलेंगे यूपी के इकलौते खिलाड़ी सौरभ, 44 मैच में चटकाए थे 192 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में इस टीम के लिए खेलेंगे यूपी के इकलौते खिलाड़ी सौरभ, 44 मैच में चटकाए थे 192 विकेट
Fri, 19 Feb 2021 06:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
सौरभ कुमार क्रिकेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की ओर से 16 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे मेरठ के 27 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार की आईपीएल में एंट्री हो गई है। गुरुवार को आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
सौरभ यूपी के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा है, जबकि वो अंतिम सूची में शार्ट लिस्टिड भी नहीं किए गए थे। हाल में ही खेली गई सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में भी सीनियर खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया था, जबकि वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अंतिम सूची में शामिल मेरठ के बाएं हाथ के बल्लेबाज संदीप तोमर की नीलामी में बोली नहीं हुई। इससे मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ी निराशा जरूर हुई है।
विज्ञापन
मूल रूप से बागपत निवासी सौरभ कुमार का परिवार वर्तमान में कंकरखेड़ा श्रद्धापूरी फेज-2 में रहता है। पिता रमेशचंद आकाशवाणी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता ऊषा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के लिए बन रही थी शराब, अफसरों के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, देखें तस्वीरें
वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज संदीप तोमर पर राजस्थान रॉयल के खरीदने की चर्चा थी। क्योंकि डेढ़ महीने पहले राजस्थान रॉयल द्वारा आयोजित कैंप में संदीप का प्रदर्शन शानदार रहा था। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान संदीप को खरीदेगी। लेकिन नीलामी के दिन शार्ट लिस्टेड में संदीप का नाम शामिल नहीं किया गया।
44 मैच में 192 विकेट चटकाए, दो शतक भी लगाए
फर्स्ट क्लास क्रिकेट गेंदबाजी में 44 मैच खेलते हुए सौरभ 192 विकेट ले चुके हैं। इसमें नौ बार चार विकेट, 16 बार पांच विकेट व छह बार 10 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी में 44 मैचों में 1549 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक व आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। टी-20 क्रिकेट में 28 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/