फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kila road vyaapaar sangh

Meerut News: किला रोड चौड़ीकरण पर व्यापारियों की चिंता, एमडीए ने रोका काम

Mon, 17 Aug 2026 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
kila road vyaapaar sangh
- 200 से अधिक व्यापारियों में असमंजस
विज्ञापन

- बाजार में लगाए जा रहे निशानों पर रोक की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। किला रोड चौड़ीकरण को लेकर 200 व्यापारियों की चिंताओं के बीच किला रोड व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एमडीए के अधिशासी अभियंता सुमित कुमार मौर्य से मुलाकात की। व्यापारियों ने बाजार में लगाए जा रहे निशानों पर रोक लगाने और चौड़ीकरण योजना को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।
भाजपा नेता एवं किला रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि चौड़ीकरण को लेकर बाजार में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इससे 200 से अधिक व्यापारियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रमाणित और आधिकारिक जानकारी साझा करनी चाहिए। इससे किसी तरह की भ्रांति की स्थिति न बने। अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि व्यापार संघ विकास कार्यों के पक्ष में है लेकिन व्यापारियों की आजीविका और हितों की सुरक्षा के साथ पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से काम होना चाहिए।
विज्ञापन

आशीष अग्रवाल के अनुसार, प्रभारी अधिशासी अभियंता सुमित कुमार मौर्य ने बताया कि वह हाल ही में स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और किला रोड व्यापार संघ की मांगों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कार्य रोक दिया गया है। दोबारा सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संगठन मंत्री मल्लिकार्जुन शर्मा, मंत्री मनीष रस्तोगी, कार्तिक गुप्ता सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed