फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khushi, dressed as Mirabai, secured first place in the fancy dress competition.

Meerut News: वेशभूषा प्रतियोगिता में मीराबाई बनी खुशी रही प्रथम

Sat, 12 Sep 2026 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 12 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Khushi, dressed as Mirabai, secured first place in the fancy dress competition.
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हिंदी सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता में साहित्यकार
संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

छात्राओं ने अपनाया साहित्यकारों का रूप
कबीर के रूप में अरुणा द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को हिंदी सप्ताह के अंतर्गत वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रसिद्ध साहित्यकारों और समाज सुधारकों का रूप धारण कर उनके व्यक्तित्व एवं विचारों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने कबीर, मीराबाई, मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन और ज्योतिबा फुले समेत विभिन्न विभूतियों का रूप धारण किया। छात्राओं ने संबंधित व्यक्तित्वों के विचार, जीवन और योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मीराबाई की भूमिका निभाने वाली खुशी ने प्रथम, कबीर के रूप में अरुणा ने द्वितीय और सावित्रीबाई फुले के रूप में सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अजरा और बुशरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुषमा और डॉ. विदुषी शामिल रहीं। कार्यक्रम का निर्देशन सोनिया ने किया। डॉ. महेश पालीवाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed