फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kharkhauda history sheeter wife kidnapped and raped her

खरखौदा के हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को अगवा कर दुष्कर्म किया

Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
सार

  • खरखौदा के हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया
  • हिस्ट्रीशीटर भी छह माह से दुष्कर्म के मामले में ही जेल में है बंद

विज्ञापन
kharkhauda history sheeter wife kidnapped and raped her
rape with minor girl - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के खरखौदा में हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को अगवा कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में बंधक बनाकर कब्रिस्तान में छोड़ गए। आरोपियों ने एक महिला रिश्तेदार को गोली भी मारी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तीन आरोपियों को नामजद कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन


एक हिस्ट्रीशीटर दुष्कर्म के मामले में छह महीने से जेल में बंद है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात आठ बजे तीन लोग घर में घुसे। उन्होंने परिवार के लोगों को पीटा और फिर उसे कार में ले जाने लगे। अपहरण का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर के घर पर रह रही महिला रिश्तेदार को आरोपियों ने गोली मार दी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को लोहिया नगर के पास कब्रिस्तान में ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां महिला से दुष्कर्म किया गया। फिर उसे वहीं बंधक बनाकर छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ किठौर और इंस्पेक्टर खरखौदा पहुंचे। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की तलाश की जो कि कब्रिस्तान में बंधक हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर क्यों नहीं कराया पोस्टमार्टम, गहराया सीएस की छात्रा की मौत का राज, उठ रहे ये बड़े सवाल


हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने तीन लोग नोफिल, अकबर, इरफान पर आरोप लगाते खरखौदा थाने में केस दर्ज कराया है। सीओ किठौर बृजेश सिंह का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन लोगों पर महिला ने आरोप लगाया है, उससे हिस्ट्रीशीटर की रंजिश चल रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। महिला रिश्तेदार चंदौसी की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि उसके पेट में गोली लगी है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

साजिश है या घटना, जांच में खुलेगा राज
पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर की जमानत नहीं हो रही है। जिन लोगों की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर जेल में गया है। अब उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया। यह साजिश है या फिर घटना हुई है। इसकी जांच पड़ताल करने में पुलिस जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में अलग- अलग चर्चा है। कुछ कार में महिला को ले जाने की बात कर रहे हैं तो कुछ दुपहिया वाहन पर। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed