फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kas raha shikanja

कस रहा शिकंजा, बढ़ रहा जांच का दायरा

Sat, 24 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
kas raha shikanja
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव द्वारा किए गए गबन की जांच कई अधिकारियों तक पहुंच गई है। तत्कालीन कुलपति से लेकर वर्तमान कुल सचिव तक से पूछताछ हो सकती है। विधिक समिति ने जो बिल पास किए हैं कोर्ट के आदेश पर उनकी भी जांच होगी।
विज्ञापन

फर्जी बिलों के भुगतान के मामले में सहायक कुल सचिव डीएस यादव बच नहीं पाएंगे। मामले की मॉनीटरिंग स्वयं हाईकोर्ट कर रहा है। खास बात यह है कि बिल 2015 के हैं। इस मामले की शिकायत सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल ने हाईकोर्ट में की थी। पूर्व कुल सचिव और वर्तमान कुल सचिव से भी पूछताछ की जाएगी। विधिक समिति ने जो बिल पास किए हैं और उन बिलों पर जिनके हस्ताक्षर हुए हैं, उनसे भी पूछताछ होगी। कोर्ट ने पूछा है कि समिति ने बिल पास कैसे कर दिए।
विज्ञापन

गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश
सहायक कुल सचिव डीएस यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुए आठ दिन हो गए हैं, लेकिन अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जांच अधिकारी व एसएसआई दौराला बृजेश चौहान ने बताया कि सहायक कुल सचिव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभी वह हाथ नहीं लगे हैं। मामले से जो भी अधिकारी जुड़े हैं उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कुलपति के समय में हुआ गबन
17 लाख रुपये का गबन पूर्व कुलपति एचएस गौड़ के समय का है। सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के सख्त रुख से पूर्व कुलपति से भी पूछताछ हो सकती है।

कुलपति ने क्यों खुलवाई ऑफिस की सील
गबन का मामला सीसीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा के समय में पकड़ा गया था। उन्होंने रात 11 बजे ऑफिस सील करा दिया था। 10 मार्च को कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने चार्ज लिया था और 15 मार्च को ऑफिस की सील खोल दी गई। सवाल उठता है कि आखिर कुलपति ने सील क्यों खुलवाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed