फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karwa Chauth: The rising moon in Taurus will enhance the sweetness in relationships.

करवाचौथ : वृषभ राशि में उदित चंद्रमा बढ़ाएगा रिश्तों में मिठास

Thu, 09 Oct 2025 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: The rising moon in Taurus will enhance the sweetness in relationships.
- पिया की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए आज व्रत रखेंगी महिलाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। करवाचौथ का पर्व इस बार पति और पत्नी के रिश्तों में और मिठास बढ़ाएगा। चंद्रमा वृषभ राशि में लाभ की चौघड़िया में रात 8:25 मिनट पर उदित होगा। इस संयोग में करवा माता की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। पिया की लंबी उम्र और परिवार में समृद्धि के लिए सुहागिनें शुक्रवार को यह व्रत रखेंगी।
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन सूर्योदय सुबह 06:18 बजे होगा। महिलाएं इससे दो घंटे पहले सरगी खा सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन व्यतीपात योग, कृत्तिका नक्षत्र शाम 05:32 तक उसके बाद रोहिणी नक्षत्र हैं। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि इस योग में शुभ कार्य करने और पूजा अर्चना सर्वोत्तम मना जाता है।
विज्ञापन

इस दिन चंद्रमा अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। अधिकतर महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती हैं। आचार्य ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। गर्भावस्था में भूखे रहना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अन्न चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही लें! बच्चे वाली माताओं को सरगी करने के बाद जल्दी ही कथा सुनकर हल्का आहार लेते रहना चाहिए, लेकिन पूर्ण भोजन चंद्र को अर्घ्य देकर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed