फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karthik murder case: Police revealed murder on the third day, accused sent to jail

प्रेम-प्रसंग में हत्या: विलेन बना शार्प शूटर, एक गोली में ली थी कार्तिक की जान, सांत्वना देने पहुंचे जयंत

Sun, 17 Dec 2023 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा में कार्तिक हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात का पूरा सच उगल दिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अचूक निशानेबाज है। वहीं मृतक की शोक सभा में रविवार को जयंत चौधरी ने पहुंचकर परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Karthik murder case: Police revealed murder on the third day, accused sent to jail
कार्तिक के आवास पर पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के रोहटा पुलिस ने कार्तिक हत्याकांड का तीसरे दिन खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शूटर अनुभव मलिक को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे व बाइक सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं रविवार को कार्तिक की शोकसभा में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


12 दिसंबर को गांव रोहटा निवासी कार्तिक पुत्र प्रवीण चौधरी रालोद नेता की चिंदौड़ी गांव के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के मौसेरे भाई अक्षय मलिक निवासी तलवा माजरा थाना बाबरी, जिला शामली ने गांव भदौड़ा निवासी अनुभव मलिक उर्फ शूटर पुत्र गोटी उर्फ विकेंद्र को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Karthik murder case: Police revealed murder on the third day, accused sent to jail
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

हत्या के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस ने हत्या के तीसरे दिन ही शुक्रवार की शाम घटना का खुलासा कर दिया। घटनाक्रम के संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कार्तिक पुत्र प्रवीण चौधरी निवासी रोहटा का क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से अफेयर चल रहा था।

इसी को लेकर भदौड़ा निवासी अनुभव मलिक उर्फ शूटर पुत्र गोटी उर्फ विकेंद्र ने अट्टा चिंदौडी गांव के जंगल में कहासुनी के बाद कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उसने एक अन्य साथी की भी मदद ली थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी अनुभव मलिक उर्फ शूटर पुत्र विकेंद्र निवासी भदौड़ा को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास हत्याकांड में प्रयुक्त अवैध तमंचा द 315 बोर दो कारतूस व हत्या में प्रयुक्त की गई डिस्कवर बाइक मिली। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात का नाम भी प्रकाश में आ गया तथा शीघ्र उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

प्रेम-प्रसंग बना कार्तिक की हत्या की वजह 
पुलिस ने बताया कि मृतक कार्तिक व क्षेत्र के गांव निवासी युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की बात शादी तक पहुंच चुकी थी, लेकिन इसी बीच भदौड़ा निवासी अनुभव मालिक उर्फ शूटर बीच में विलेन बनकर आ गया और वह भी युवती के संपर्क में आना चाहता था। इसे लेकर जहां कार्तिक युवती पर अपना हक जताता था, वहीं अनुभव मलिक भी युवती को चाहता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार हॉट टॉक भी हुई।

पुलिस ने बताया कि तीनों रोहटा के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाते थे। जहां इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच कहा सुनी भी हुई। इसी मामले को लेकर घटना वाले दिन मृतक कार्तिक ने प्रशांत के मोबाइल से अनुभव को कॉल की और उसके व युवती के बीच में नहीं आने के लिए बोला। 

विज्ञापन

इसे लेकर दोनों ने एक दूसरे को देखने का ऐलान किया और अट्टा चिंदौडी के जंगल में मिलने का वादा किया। वहां पहले से ही अनुभव मलिक अपने एक अन्य साथी अंकित के साथ तमंचा लेकर मौजूद था।  कार्तिक और उसका दोस्त प्रशांत भी वहां पहुंच गया।

दोनों के बीच इसी मामले को लेकर कहा सुनी हुई और हाथापाई तक बात पहुंच गई। जिसके बाद अनुभव मलिक उर्फ शूटर ने कार्तिक की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

अचूक निशानेबाज है हत्यारारोपी 
मुख्य हत्यारोपी भड़ौदा निवासी अनुभव मलिक उर्फ शूटर पुत्र गोटी उर्फ विकेंद्र के बारे में पुलिस ने बताया कि अनुभव निशानेबाज भी है। इसी का फायदा उठाया और अचूक निशानेबाजी दिखाते हुए का की एक ही गोली में हत्या कर दी।

Karthik murder case: Police revealed murder on the third day, accused sent to jail
परिजनों से बात करते जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
एमसीए के छात्र कार्तिक की हत्या के मामले में रालोद प्रमुख व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों को बेटे की मौत पर सांत्वना देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। चौधरी जयंत सिंह मिलकर कार्तिक के माता पिता फफककर रो पड़े। रालोद नेता आसपास के ग्रामीण शोक सभा में शामिल हुए। रालोद राज्यसभा सांसद ने मृतक परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed