{"_id":"611c1b8a8ebc3e4326251913","slug":"karnataka-police-kept-searching-for-the-robbers-in-lisadigate-meerut-news-mrt552242086","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में लुटेरों को ढूंढती रही कर्नाटक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ीगेट में लुटेरों को ढूंढती रही कर्नाटक पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट में लुटेरों को ढूंढती रही कर्नाटक पुलिस
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी लुटेरों के गिरोह की तलाश में कर्नाटक पुलिस ने लिसाड़ी गेट पुलिस को साथ लेकर आरोपियों के घरों में दबिश दी, हालांकि टीम को कोई भी लुटेरा नहीं मिल पाया। इसके चलते कर्नाटक पुलिस ने फिलहाल यहां डेरा डाल दिया है।
मंगलवार को कर्नाटक के कोटे थाने में तैनात कर्नाटक पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर अपनी टीम के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व व्यापारी कुशन लाल निवासी कोटे के साथ इस गिरोह ने 12 लाख रुपये की लूट की थी। इसके अलावा अन्य वारदात भी इन्होंने की हैं। पता चला है कि गिरोह के सदस्य यहां लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र सहित अलग-अलग इलाकों में रह रहे हैं। यह गिरोह वहां लूट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोटा थाना पुलिस ने एक सदस्य को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके गिरोह में आठ सदस्य हैं जो कर्नाटक के जिलों में लूटपाट करने के बाद मेरठ में आकर छिप जाते हैं। पुलिस टीम ने यहां गिरोह के सदस्य फैजल निवासी फिरोजनगर, सलमान उर्फ मामा निवासी मदीना कॉलोनी और सलमान निवासी समर गार्डन, दीपक निवासी नंगला ताशी और ललित निवासी इंदिरा नगर थाना ब्रह्मपुरी की तलाश में दबिश दी, लेकिन इनमें से कोई हाथ नहीं आया।