फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapil Kant becomes a field officer at the National School Sports Competition

Meerut News: राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर बने कपिल कांत

Thu, 29 Oct 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kapil Kant becomes a field officer at the National School Sports Competition
दौराला - कपिल कांत, खेलकूद प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर नियुक्त किए जाने वाली खबर के साथ। स्रोत
दौराला। भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी कपिल कांत को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उन्हें वेटलिफ्टिंग और कुश्ती फ्रीस्टाइल खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपिल कांत की नियुक्ति उनकी कार्यकुशलता, अनुभव और खेलों के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। वह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मेरठ निवासी कपिल कांत पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी होने के साथ उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता और कोच भी रह चुके हैं। उनके निर्देशन में उत्तर प्रदेश की टीम कई बार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed