फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Order to repair high tension lines, six Kanwariyas died last year

कांवड़ यात्रा : हाईटेंशन लाइनों को दुरुस्त करने का आदेश, पिछले साल छह कांवड़ियों की हो गई थी मौत

Tue, 24 Jun 2025 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Jun 2025 09:05 PM IST
सार

Meerut News: डीएम वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों पर लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने का आदेश दिया। 
 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Order to repair high tension lines, six Kanwariyas died last year
कांवड़ पटरी मार्ग पर निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा की शुरुआत से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। बीते वर्ष गांव राली चौहान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। इस बार कोई चूक न हो, इसे लेकर जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

 

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने ऊर्जा निगम को चेतावनी दी कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरेगी, वहां झूल रही एचटी व एलटी लाइनें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त की जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे कांवड़ पटरी मार्ग पर सफाई अभियान चलाने और जहां-जहां क्रश बैरियर टूटे हुए हैं, उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ों की टहनी लटक रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। संबंधित विभाग को इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। नानू, दौराला, अटेरना और अन्य पुलों पर बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग करने के लिए कहा गया, जिससे किसी तरह की दुर्घटना रोकी जा सके।
 
विज्ञापन

गोताखोरों की सूची न मिलने पर नाराजगी
डीएम ने नाराजगी जताई कि अभी तक पुलिस द्वारा गोताखोरों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि जल मार्गों के पास सुरक्षा के लिहाज से यह आवश्यक है। डीएम ने दो टूक कहा कि सभी कार्य 11 जुलाई से पहले हर हाल में पूरे होने चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चाहता। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, तहसील, नगर पालिका और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारी सलावा मार्ग की ओर रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed