कांवड़ यात्रा 2024: चार राज्यों के अधिकारी आज करेंगे मंथन, डायवर्जन को लेकर तय होगा प्लान
21 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था और रूट प्लान को लेकर आज मेरठ में चार राज्यों के अधिकारियों के साथ एडीजी की बैठक मेरठ के पुलिस लाइन में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
21 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आज मेरठ में चार राज्यों के अधिकारियों के साथ एडीजी डीके ठाकुर बैठक करेंगे। पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के अधिकारी शामिल होंगे।
किस जिले में कब से भारी वाहनों को बंद किया जाए, वन-वे व्यवस्था कब से लागू हो, इन सब बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। वेस्ट यूपी के 12 जिलों के एसपी ट्रैफिक भी बैठक में बुलाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: इस बार 200 वर्ष बाद नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की यात्रा, शहर में विरोध, शाम को बुलाई बैठक
एडीजी ने बताया कि मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जिले के ट्रैफिक अधिकारियों को बुलाया गया है। सभी से हाईवे पर ट्रैफिक बंद करने और डायवर्जन को लेकर प्लान मांगा गया है।
बैठक में आईजी नचिकेता झा, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे।
एडीजी ने बताया कि देहरादून में हुई बैठक में डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई भी तय कर दी गई है। डीजे की ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की गई है। रेलवे लाइन की ऊंचाई 18 फीट होती है, ऐसे में मानक तय किया गया है। 12 फीट से ऊपर बिजली लाइन से भी टकराने का खतरा रहता है। पिछले साल राली चौहान गांव में हादसा हो गया था।