फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanpur Police Encounter Case News: Police has caught a youth of looked like historysheeter vikas dubey on UP Haryana Border at Baghpat

Vikas Dubey News: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने विकास दुबे समझकर इस शख्स को पकड़ा, और फिर...

Wed, 08 Jul 2020 05:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jul 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter Case News: Police has caught a youth of looked like historysheeter vikas dubey on UP Haryana Border at Baghpat
विकास दुबे जैसे दिखने वाले युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पूरे उत्तर प्रदेश की पुलिस अलर्ट है। वहीं बुधवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने विकास दुबे की शक्ल जैसे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने काफी देर तक उससे पूछताछ की। फिर उसकी आईडी देखी तो वह कोई और निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन


ये था मामला
सोनीपत के रहने वाले युवक को बागपत पुलिस ने विकास दुबे समझकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को अपना पहचान पत्र दिखाया। जिसमें वह कोई अन्य व्यक्ति निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर के बाद मेरठ से सामने आईं दहशत की तस्वीरें, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की फरीदाबाद के होटल में दिखाई देने की सूचना से बागपत पुलिस और ज्यादा अलर्ट हो गई है। ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग और छपरौली क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा है।

उधर, शामली जनपद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए हैं। वहीं यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को नहीं जाने दे रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed