फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana By-election final phase of election campaign

कैराना उप चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

Sat, 26 May 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 May 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Kairana By-election final phase of election campaign

कैराना उप चुनाव को लेकर नकुड़ और गंगोह विधानसभा में डेरा डाले हुए नेताओं की फौज शनिवार को विदा हो गई। पिछले दस दिन से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को छोड़कर एक दर्जन मंत्री और 32 के करीब विधायक यहां अपने तरकश के तमाम तीर छोड़ गए। विपक्ष की तरफ से चौधरी अजित सिंह, जयंत चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष और कई पूर्व मंत्री कमान संभाले थे। अब मतदाताओं को 28 मई को ईवीएम का बटन दबाकर अपना फैसला सुनाना है।      

विज्ञापन

          
उप चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा व विपक्ष ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। नकुड़ और गंगोह  विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने चुनाव प्रचार को कई केंद्रीय मंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाया था। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं यहां बड़ी चुनावी रैली संबोधित कर चुके हैं तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर तीन दौरे कर चुके हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र प्रताप पांडेय, केंद्रीय मंत्री सतपाल मलिक, हरियाणा के विधायक श्यामसिंह राणा, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, भाजपा के शिकारपुर के विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर, विधायक कमल मलिक, नोएडा के विधायक सुनील शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, मंत्री नारायण सिंह व जसवंत सैनी सहित अन्य कई बड़े भाजपा नेता इस क्षेत्र में डेरा डाले थे। सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी करीब दस दिन से लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की स्थिति  

गठबंधन की तरफ से रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह, जयंत चौधरी, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, ठाकुर विनोद सिंह उर्फ  पंडित जी, पूर्व राज्यमंत्री साहबसिंह सैनी, प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर, फकीरचंद नागर, एमएलसी डा. राजपाल कश्यप, मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री उमा किरण व प्रभु दयाल, चौधरी जगपाल सिंह गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसेन एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भाजपा के विरोध को हवा देकर उसे भुनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

कुल मतदान केंद्र 459 पर 941 बूथ हैं। इनमें 62 बूथ वनरेबिल हैं, जबकि 277 क्रिटिकल बूथ हैं। मतदान केंद्रों पर 4705 मतदान कर्मी की डयूटी रहेगी, जबकि 95 कर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। 90 सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा पांच स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और 258 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। इसके अलावा नौ फ्लाइंग स्क्वॉड और नौ स्टेटिक स्क्वॉड लगाए गई हैं। मतदान केंद्रों पर 52 वीडियो कैमरे और 205 डिजीटल कैमरों का इस्तेमाल होगा।

पुलिस की अब तक हुई कार्रवाई  
एसपी ने बताया कि 12 लाख 20 हजार रुपये कैश और 2979 लीटर शराब अब तक बरामद की जा चुकी है। 4959 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। 12072 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है, तो 160 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed