फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kabootar choree ke vivaad mein patharaav aur phaayaring, teen ghaayal

कबूतर चोरी के विवाद में पथराव और फायरिंग, तीन घायल

Sun, 28 Feb 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
kabootar choree ke vivaad mein patharaav aur phaayaring, teen ghaayal
कबूतर चोरी के विवाद में पथराव और फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन

- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीदनगर में हुई घटना के बाद आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीदनगर में कबूतर चोरी के विवाद को लेकर पथराव हो गया और फायरिंग की गई। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मजीद नगर निवासी नौशाद कबूतर पालता है। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उसके कबूतर चोरी हो गए। नौशाद ने पड़ोसी अल्ताफ के घर जाकर तलाशी लेने की बात कही। अल्ताफ और उसकी पत्नी रुबीना ने रात में घर की तलाशी देने से इनकार कर दिया। इससे नौशाद गुस्से में वहां से चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही नौशाद अपने साथ शाहरुख, नाजिम, सलमान सहित अन्य लोगों को लेकर अल्ताफ के घर पहुंचा। यहां उन्होंने अल्ताफ से मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने के लिए उसकी गर्भवती पत्नी रूबीना, भाई इमरान आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बीचबचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने अल्ताफ के घर पर जमकर पथराव कर दिया। पांच राउंड फायरिंग भी की गई। इसमें अल्ताफ के साथ ही इमरान और रुबीना घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में रुबीना ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed