{"_id":"6001f1f68ebc3e30d2693722","slug":"kabaddi-raped-two-girls-created-ruckus-meerut-news-mrt5207271187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! 70 साल के व्यक्ति ने दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! 70 साल के व्यक्ति ने दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटे अफसर
Sat, 16 Jan 2021 01:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित फुटबॉल चौक के समीप शुक्रवार शाम एक कबाड़ी ने दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म किया। उनके रोने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में देर रात तक दबिश दी लेकिन, वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड पर फुटबॉल चौराहे के समीप का है। टीपीनगर निवासी 70 वर्षीय शमीम शाम को पड़ोस की सात-आठ वर्षीय दो मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर घर से ले आया। वह उन्हें लेकर अपनी दुकान पर पहुंचा। वहां उनसे दुष्कर्म किया। बच्चियों की रोने की सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देेख एक बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली और लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत, प्रधानाचार्य ने लगवाया पहला टीका, देखिए मेरठ की तस्वीरें
विज्ञापन
इस पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी की घेराबंदी की लेकिन, वह भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर टीपी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी शमीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके पश्चात आरोपी के घर पर दबिश दी परंतु वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी की बेटी, दामाद और बेटे को हिरासत में ले लिया है। वहीं, देर रात तक टीपी नगर पुलिस आरोपी शमीम की तलाश में दबिश देने में लगी रही। पुलिस ने आरोपी की दुकान पर अपना ताला लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में टीकाकरण की शुरुआत, सीएमओ ने लगवाया पहला टीका, फिर कही ये बड़ी बात
गिरफ्तारी जल्द होगी
आरोपी की तलाश में टीपीनगर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों बच्चियों के बयान भी महिला पुलिस ने लिए हैं। इस दौरान पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/