फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   K.C. Tyagi Welcomed by RLD Workers, Calls for Strengthening Organisation at Booth Level

Meerut: केसी त्यागी का जोरदार स्वागत, रालोद को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

Sun, 26 Jul 2026 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

पूठखास में रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में केसी त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और घर-घर जनसंपर्क का आह्वान किया।
 

विज्ञापन
K.C. Tyagi Welcomed by RLD Workers, Calls for Strengthening Organisation at Booth Level
केसी त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा थानाक्षेत्र में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूठखास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सम्मान समारोह, अभिनंदन और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सांसद केसी त्यागी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


गदा और डॉ. आंबेडकर का चित्र भेंट कर किया सम्मानित
संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे केसी त्यागी को कार्यक्रम के आयोजक रणवीर दहिया ने गदा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, जाटव समाज की ओर से डॉ. देवेंद्र गौतम, विनोद गौतम, पूर्व पार्षद राजू गौतम और संगीता समेत अन्य लोगों ने उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया।

विज्ञापन

गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
अपने संबोधन में केसी त्यागी ने कहा कि रालोद चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी विचारधारा पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों की आवाज है। पार्टी सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।

केसी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान को गति देने और घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता
सम्मेलन में युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रालोद की सदस्यता भी ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगत सिंह कल्याणपुर ने की। संचालन सचिन कुमार, मोनू ढिंढाला और योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिड्डी, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक संगठन संगीता दोहरी, विधायक गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, कुलदीप उज्जवल, अरुण दहिया, मनोज राठी, प्रवीण कुमार, राजेंद्र शर्मा, सुखबीर सिंह गठीना, नीलम तोमर, यशवीर सिंह, रवि भारत चिकारा और विनोद गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed