फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JV College Baraut won the men's basketball competition.

Meerut News: जेवी कालेज बड़ौत ने पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता जीती

Sat, 17 Oct 2026 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
JV College Baraut won the men's basketball competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से देवनागरी महाविद्यालय में 16 से 18 अक्तूबर तक अंतर महाविद्यालाय पुरुष बास्केटबाल, महिला बास्केबाल व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता में जेवी कालेज बड़ौत की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। रविवार को महिला वर्ग के मैच खले जाएंगे।
जेवी कालेज बड़ौत की टीम ने तीन मैच जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। जेएमएस कालेज हापुड़ की टीम दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही। मेरठ कालेज की टीम एक मैच जीतकर तीसरे स्थान पर रही। फाइनल मैच में जेवी कालेज बड़ौत की टीम ने जेएमएस हापुड़ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जेएमएस उवविजेता रहा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, रणनीतिक कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के समापन पर देवनागरी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और संघर्षशीलता विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। आयोजन सचिव डॉ. जैनेंद्र ने मुकाबलों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. अनंत, डॉ. परमिंदर, डॉ. दीपांशु, प्रो. योगेश सहित आदि रहे। प्रेस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि रविवार को महिला बास्केटबाल और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed