{"_id":"5f4188d18ebc3e3d125c06f2","slug":"junk-mountains-being-built-200-meters-before-the-highway-meerut-news-mrt497507013","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से 200 मीटर पहले बन रहे कूडे़ के पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से 200 मीटर पहले बन रहे कूडे़ के पहाड़
विज्ञापन

मेरठ। कई बार विरोध झेलने के बावजूद नगर निगम बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर हापुड़ रोड से सटे लोहिया नगर के पास कूडे़ के पहाड़ खडे़ होने लगे हैं। हे हालात तब हैं जब कि 200 मीटर दूरी पर ही नेशनल हाईवे-235 है। दिल्ली, लखनऊ से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करने से पहले कूडे़ के पहाड़ दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।
गांवड़ी में नगर निगम कूडे़ का निस्तारण करने के लिए प्लांट लगाकर बडे़-बडे़ दावे करता है, लेकिन उसके यह दावे कूडे़ के पहाड़ फेल कर रहे हैं। हाल ही में देश में जारी सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में मेरठ का नाम सबसे गंदे शहरों में शामिल था। इसके बावजूद नगर निगम कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। ऐसे तो मेरठ शहर गंदगी से निजात नहीं पा सकेगा।
किसान फिर कर रहे हंगामे की तैयारी
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने किसानों के साथ इस मामले को उठाया था। उन्होंने यहां नगर निगम की गाड़ियों से आने वाले कूड़े को नहीं डालने दिया था। एक बार फिर वह आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस मामले को एनजीटी में भी लेकर जाएंगे। शहर को नरक बनने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
सांसद और विधायक ने भी साधी चुप्पी
दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद उन्हें यह नरक नहीं दिखाई दे रहा। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी कई बार इस सड़क से दिल्ली जाते हैं, लेकिन उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में नगर निगम के पास शहर के कूड़ा निस्तारण की कोई योजना अभी तक नहीं है।