फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila striya kho kho prtiyogita me hue romanchak mukable

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

Sun, 25 Nov 2018 01:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 25 Nov 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
jila striya kho kho prtiyogita me hue romanchak mukable
meerut - फोटो : meerut
शनिवार को हापुड़ बाईपास रोड नूरनगर स्थित एस्ट्रॉन कॉलेज में जिला खो-खो संघ द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को छह मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम सिटी मुकेश चंद्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर रहे। संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने सचिव डॉ. संतराम का स्वागत किया। इस दौरान सत्यम गोयल, अनुज गोयल, अंबर अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, अशोक त्रिपाठी, राजेश चौधरी, प्रदीप गोयल, रवि सागर, संजय भारद्वाज, जय प्रकाश मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक संजय सैनी, योगेश बौद्घ, नंद किशोर, गौरव चतुर्वेदी, सोहनपाल, ज्योति सिंह, मनोज कनौजिया, अनिल कुमार, विपिन चौधरी रहे।
विज्ञापन

परिणाम - बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सिख लाईन ने एसवीएम स्कूल की टीम को 11 अंकों से हराया। केंद्रीय विद्यालय सिख लाईन ने एसआरवी को 1 पारी और 22 अंकों से हराया। एसवीएम ने सेठ बीके माहेश्वरी को एक पारी और 10 अंकों से हराया। बालक वर्ग में पीजीएम पब्लिक स्कूल ने केवीएस को एक पारी और तीन अंकों से हराया। एसवीएम ने एसआरवी को 15 अंकों से हराया। केवीएस ने गांधी पब्लिक स्कूल को 8 अंकों से हराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed