{"_id":"696a990d084ae840b404b9dd","slug":"je-youth-dies-in-road-accident-in-saudi-arabia-meerut-news-c-72-1-smrt1015-147312-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सऊदी अरब में सड़क हादसे का जेई के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सऊदी अरब में सड़क हादसे का जेई के युवक की मौत
भावनपुर थाना के गांव जेई निवासी ट्रक चालक की सऊदी में एक्सीडेंट में मोत, फाईल फोटो
Link Copied
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई निवासी 25 वर्षीय ट्रक चालक सुहेब पुत्र शफीक की सऊदी अरब के रियाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सुहेब करीब एक साल पहले ट्रक चालक की नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। एक सप्ताह पूर्व सुहेब रियाद शहर के पास एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुहेब की मृत्यु की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उसकी मां आसमा, भाई सलमान, अब्दुला, आकिब, शान और बहन सानिया सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान मसूद ने बताया कि मृतक का शव भारत वापस लाने की प्रक्रिया जारी है जिसमें अभी कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।