फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chowdhury said, such Yogi and Fakir, who have started to fear

जयंत चौधरी बोले- अब ऐसे योगी और फकीर, जिनसे लगने लगा है डर

Thu, 11 Jan 2018 12:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 11 Jan 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Jayant Chowdhury said, such Yogi and Fakir, who have started to fear
जनसभा में बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो ऐसे योगी और फकीर आ गए हैं, जिनसे लोगों को डर लगने लगा है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसानों के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुना करने की बात कहते हैं, लेकिन ऐसा कोई कार्य नहीं हो रहा है, जिससे आय दोगुना हो सके, बल्कि किसान कर्ज में डूब रहा है। उन्होंने कहा कि जाट और मुसलमानों को एकजुट होकर दिखाना होगा कि हम सब एक हैं।

विज्ञापन


बुधवार को गढ़ीपुख्ता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद अमीर आलम और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम सपा छोड़कर रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मुसलमान और किसान हमेशा एक रहा, लेकिन जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों ने समाज में बिखराव पैदा किया। आज देशभर में ऐसा माहौल है कि किसान आत्महत्या कर रहा है। सत्ता में बैठे लोग इसे आम बात मानते हैं। गोरखपुर में मासूम बच्चों की सरकार की कमी के कारण मौत हो जाती है। ऐसे वातावरण में आम आदमी की बात कोई समझने वाला नहीं है। ऐसे समय में एकजुटता की जरूरत है। क्रूरता से समाज को तोड़ने की साजिश रचने वालों के मंसूबे नाकाम करने की जरूरत है। राजस्थान के एक नेता विवादित बयान देता है। चुनाव आयोग को ऐसी व्यक्ति के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और जेल भिजवाना चाहिए, क्योंकि जाति और धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाट और मुसलमानों को एकजुट होकर दिखाना होगा
विज्ञापन

कि हम सब एक हैं।

जयंत चौधरी ने कहा कि आरबीआई ने बताया कि 2017-18 में कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर 1.9 प्रतिशत हुई, जबकि किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों की आय दोगुना करने की बात बेमानी ही है। बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर किसान विकास कल्याण कोष बनाएंगे, लेकिन अब तक उस प्रस्ताव पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली हो रही है। आलू किसान परेशान हैं, आलू सहित अन्य फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 18 जनवरी को आगरा में आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत होगी, जिसमें प्रदेश भर के किसान इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : चंद्रशेखर 'रावण' से मिलने जिला जेल पहुंचे जिग्नेश मेवाणी

मुसलमान और किसान को एक किया जाएगा : आलम

Jayant Chowdhury said, such Yogi and Fakir, who have started to fear
फरियादी की सुनते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने कहा कि मैं विधायक और सांसद रालोद के सहयोग से ही बना। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जो व्यवस्था बनाई थी, उसे मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को खत्म करना है और जाट-मुसलिम गठजोड़ की लहर पूरे प्रदेश में पहुंचानी होगी। उसके लिए किसान और मुसलिम को एक रहना होगा। मैं अपने पुराने घर में लौट आया हूं। यह घर पहले की तरह मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ गलतियां मुझसे हुई होंगी, कुछ कमियां रही होंगी, लेकिन अब मैं जीवनभर रालोद में ही रहूंगा। अब जाट और मुसलिम जुड़ेगा, तो फिर यादव भी जुड़ेंगे। जल्दी ही अल्पसंख्यकों का सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें एक लाख की भीड़ पहुंचेगी।

दंगे का दर्द भी उठा
गढ़ीपुख्ता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2013 के मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे का दर्द भी उठा। गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि उस झगड़े की वजह से दोनों ही समाज के लोगों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन अब हम सबको एक साथ रहना है और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को मजबूत करना है।

इन लोगों ने भी रखे विचार
बागपत से आए पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद ने कहा कि किसान व मुसलमान एक गाड़ी के दो पहिये हैं, जो अलग-अलग नहीं रह सकते। किसान, दलित और मुसलमानों का हित रालोद में सुरक्षित है। हम सब साथ मिलकर ही भाजपा को हरा सकते हैं। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि शामली नगर पालिका के चुनाव में जाट और मुसलमानों ने एकजुट होकर मतदान किया, जिससे हमारी जीत हुई। अब इस गठजोड़ ने शुरुआत कर दी है, जिससे अब प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलनी तय है। सभा की अध्यक्षता बाबा सूरजमल और संचालन अमीर आलम खान ने किया। इस दौरान जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन बालियान, ओमपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, साहब सिंह, सोहनबीर सिंह, मुकेश सैनी, देशराज भनेडा, अभिषेक चौधरी, सरोज मलिक, अनवार चौधरी, वाजिद अली, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजित राठी, एडवोकेट चंद्रवीर सिंह, अनिल चौहान, विजय गिरि, फैजल प्रधान कच्ची गढी, अलीहसन चेयरमैन गढीपुख्ता, कासिफ प्रधान हसनपुर, सत्तार राणा प्रधान अम्बेहटा, नौशाद अहमद चेयरमैन झिंझाना, मुनव्वर जंग आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed