Mission 2024: RLD की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा पहुंची मेरठ, फूलमालाओं से हुआ स्वागत
रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा आज मेरठ पहुंची। यह यात्रा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद समेत 11 जिलों में होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।
विस्तार
राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ की तरफ से शुरू की गई चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा आज मेरठ पहुंच गई। यात्रा सहारनपुर से शुरू हुई यह यात्रा शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।
सहारनपुर के हकीकत नगर से शुरू हुई चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा
राष्ट्रीय लोक दल की चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा रविवार दोपहर हकीकत नगर स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई थी। संदेश यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय लोक दल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह ने बताया की यात्रा 11 जनपदों से होकर गुजरेगी। यात्रा जिन-जिन जनपदों में जाएगी वहां कुश्ती कबड्डी और अन्य खेल प्रतियोगिता कराए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
यात्रा का समापन 23 दिसंबर को यानी चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर नई दिल्ली के किसान घाट पर होगा। उन्होंने बताया कि संदेश यात्रा खिलाड़ियों के हकों के लिए निकली जा रही है।
यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा युवाओं और किसानों को पंपलेट भी बाटे जा रहे हैं जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उनके सुपुत्र चौधरी अजीत सिंह और पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है।