{"_id":"5e77a14e8ebc3e78ae1fed71","slug":"janta-curfew-meerut-news-mrt4748911177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकल्पनीय... आम जनता का अभूतपूर्व समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकल्पनीय... आम जनता का अभूतपूर्व समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकल्पनीय... आम जनता का अभूतपूर्व समर्थन
जिले के 13 लाख लोगों ने जनता कर्फ्यू को बनाया सफल
शहर से लेकर देहात तक लोगों ने अपने घरों में बिताया दिन
फोटो संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोराना से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू के दिन जिले की 13 लाख की आबादी ने खूब जज्बा दिखाया। बंद अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रहा। शहर से लेकर देहात तक लोग घरों में रहे। डीएम और एसपी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को जागरूक किया और कोरोना वायरस के खतरे बताए।
रविवार को सुबह सात बजे से पहले ही लोगों ने घर के बाहर के अपने जरूरी काम निपटा लिए। घड़ी में सात बजे तो अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हर वक्त गुलजार रहने वाले नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर सिर्फ पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मियों की ही आवाजाही रही। इक्का-दुक्का वाहन गुजरे। नगर के होली चौक पर पुलिस तैनात रही। शौकत मार्केट पूरी तरह बंद रहा। कर्फ्यू का असर सिर्फ सुबह नहीं, बल्कि दोपहर और इसके बाद भी रहा। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एसडीएम सदर रामनयन, सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने नगर का भ्रमण किया। डीएम और एसपी बड़ौत और गांवों तक में भी पहुंचे। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण किया। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि 23 मार्च को सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। शासन के आदेश पर कर्फ्यू बढ़ाया गया है।
न शोर और न धुआं, घट गया एक्यूआई
जनता कर्फ्यू के कारण जिले में रविवार को वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण भी कम रहा। लोगों के घरों में रहने के कारण न शोर और न धुआं रहा। कर्फ्यू के दौरान दिनभर लोगों को साफ सुथरी हवा मिली। ईंट भट्ठे और कारखाने भी बंद रहे। इस कारण एक्यूआई 125 रहा। जबकि पिछले दिनों ही जिले में एक्यूआई का स्तर 250 के पार हो गया था।