फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jani Block Chief's wife made serious allegations against him.

Meerut News: जानी ब्लाक प्रमुख पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 19 Sep 2025 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jani Block Chief's wife made serious allegations against him.
जानी खुर्द। जानी के ब्लॉक प्रमुख एवं गांव मुजक्कीपुर निवासी गौरव चौधरी पर उनकी पत्नी अंकिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ सरधना को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी अंकिता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2008 में मुजक्कीपुर निवासी गौरव चौधरी के साथ हुआ है। वर्तमान में गौरव चौधरी जानी ब्लाॅक के प्रमुख हैं। अंकिता का आरोप है कि पति उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहे हैं। उसे अपनी दो छोटी बच्चियों से दूर रखते हुए कहते हैं कि तेरी इस घर में कोई जगह नहीं है, तुझे जान से मार देंगे। उसे घर से निकाल दिया। आए दिन परिवार के सदस्य गाली गलौज और पिटाई करते हैं और बोलते हैं कि शासन-प्रशासन हमने खरीद रखा है। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अंकिता ने बताया कि पति ने तलाक के लिए वाद न्यायालय में डाल रखा है। अंकिता ने शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने शिकायत की जांच के लिए सीओ सरधना को निर्देश दिए हैं। उधर, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी का कहना है कि पत्नी की गलतफहमी के कारण विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed