फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jammu Kashmir Police will learn crowd control from RAF

मेरठः जम्मू कश्मीर पुलिस आरएएफ से सीखेगी भीड़ नियंत्रण 

Tue, 10 Mar 2020 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2020 04:09 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police will learn crowd control from RAF
jk police - फोटो : PTI

जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मी आरएएफ से भीड़ पर नियंत्रण करना सीखेंगे। भीड़ नियंत्रण प्रशिक्षण कोर्स के तहत उन्हें यह प्रशिक्षण सोमवार से शुरू कर दिया गया, जो 23 मार्च तक चलेगा। 

विज्ञापन


सोमवार को 108 आरएएफ अकादमी में कमांडेंट शैलेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमांडेंट ने बताया कि आरएएफ लोक व्यवस्था अकादमी (रैपो) लोक व्यवस्था प्रबंधन प्रशिक्षण में अग्रणी संस्थान है। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान अकादमी के अधिकारियों तथा अतिथि व्याख्यानविदों के द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य के 24 आईआरपी के कार्मिकों को विशेष हथियारों और उपकरणों का प्रशिक्षण, दंगा नियंत्रण ड्रिल, लोक व्यवस्था प्रबंधन, मानवाधिकारों आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन भ्रमण के दौरान मेरठ और आसपास के कुछ प्रसिद्ध इलाकों का भ्रमण भी कराया जाएगा। 300 पुलिसकर्मियों के साथ जम्मू कश्मीर के डीएसपी हरवंश लाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।


प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी बीएस भाटी, उप-कमांडेंट हरीश चंद सिंह नेगी, नीरज कुमार झा, सहायक कमांडेंट अजित कुमार, पवन कुमार व के अक्कोजी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed