फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jamaat-e-Islami Hind will run drug de-addiction campaign from 14

Meerut News: जमाअत ए इस्लामी हिंद 14 से चलाएगा नशा मुक्ति अभियान

Thu, 13 Feb 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jamaat-e-Islami Hind will run drug de-addiction campaign from 14
सरधना। जमाअत ए इस्लामी हिंद 14 से 23 फरवरी तक सरधना में नशा मुक्ति अभियान चलाएगा। अभियान नशीली दवाओं के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशीली दवाओं से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जमाअत ए इस्लामी हिंद के जिलाध्यक्ष मुदस्सिर राणा ने बताया कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक गंभीर समस्या है, जो समाज को खोखला कर रही है। यह युवाओं को बर्बाद कर रहा है और परिवारों को तबाह कर रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को नशीली दवाओं के खतरे के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रतिदिन नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी को नगर में रैली निकाली जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। निबंध, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशीली दवाओं के खतरे के बारे में व्याख्यान दिए जाएंगे। लोगों से अभियान में भाग लेने और नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को नेशनल पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर डॉ. एचआर आदिल, डॉ. अतिर्कुरहमान, साजिद अली, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद दिलशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed