फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam due to diversion on highway and PCS examination in meerut, avoid these roads

आज संभलकर निकलें, दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डायवर्जन और पीसीएस परीक्षा के कारण रहेगा जाम

Sun, 15 Dec 2019 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Dec 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Jam due to diversion on highway and PCS examination in meerut, avoid these roads
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली व देहरादून से मेरठ आने जाने वाले लोगों को आज जाम से जूझना पड़ सकता है। पीसीएस परीक्षा को लेकर शहर और हाईवे पर जाम की समस्या बन सकती है। इसे लेकर सभी 54 परीक्षा सेंटरों के अलावा 22 मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी साथ रहते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गईं हैं। आज सुबह 7 बजे से 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मेरठ की सीमा से गाजियाबाद की तरफ ट्रकों को नहीं जाने दिया जाएगा। ट्रकों को मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा मार्ग की तरफ डायवर्ट कर किया जाएगा। इससे वह हापुड़ रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे। 
विज्ञापन

54 केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम,  एसटीएफ का रहेगा पहरा
पीसीएस प्री की परीक्षा रविवार को 54 केंद्रों पर आयोजित की गई है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। नकल और सॉल्वर गैंग को लेकर एसटीएफ ने भी जाल बिछा दिया है। गोपनीय ढंग से एसटीएफ भी तैनात है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर तैनात अधिकारियों को कड़े निर्देश देंगे। जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के द्वारा आयोजित  राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2019 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2019 आज होगी। परीक्षा के लिए मेरठ में 54 सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 25713 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 54 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी सिटी  एएन सिंह, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी क्राइम रामअर्ज को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। जोन और सेक्टर के अनुसार सभी एडिशनल एसपी कड़ी नजर रखेंगे। 

परीक्षा केंद्र के आसपास कोई भी साइबर कैफे या फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलने दी जाएंगी। परीक्षा केंद्र के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर और सर्विलांस की टीम भी लगाई गईं हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है परीक्षा केंद्रों पर थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed