फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam dug up the roads, causing trouble for the public.

Meerut News: जल निगम ने खोद डाले रास्ते, लोगों के लिए बने मुसीबत

Sun, 26 Jul 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam dug up the roads, causing trouble for the public.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में पेयजल टंकी की पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही सड़क खुदाई अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जगह-जगह सड़कें खोदे जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर खुदाई के बाद सड़क को समतल नहीं किए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के पांडुकशिला रोड समेत कई इलाकों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर काम पूरा होने के बाद भी सड़क की समुचित मरम्मत नहीं की गई। इससे सड़क पर गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते बने हुए हैं। बारिश होने पर खुदाई से निकली मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है। इससे पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई स्थानों पर फिसलन के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, मौसम साफ होने पर वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ते हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने का काम एक साथ कई स्थानों पर शुरू कर दिया गया लेकिन खुदाई के बाद सड़कों को पहले जैसी स्थिति में लाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन बिछाने का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाए। जिस हिस्से में काम पूरा हो, वहां तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जाए। साथ ही बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन से बचाव के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद शानू जैन, राहुल पाल, सोनू त्यागी, पंकज जैन, फरमान अंसारी, ऋषभ जैन, वीर सिंह भाटी, शाहिद मलिक, तारिक हसन आदि का कहना है कि पेयजल सुविधा के लिए पाइपलाइन बिछाना जरूरी है लेकिन विकास कार्य के नाम पर लोगों को लंबे समय तक परेशानी में नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed