{"_id":"60ea041a8ebc3ebf5205f1fe","slug":"jal-jeevan-mission-starts-soon-meerut-news-mrt5467863115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको साफ पानी देने के लिए शहरों में शुरू होगा जल जीवन मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको साफ पानी देने के लिए शहरों में शुरू होगा जल जीवन मिशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ पानी के लिए शहरों में शुरू होगा जल जीवन मिशन
मेरठ। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव ने बताया कि शहरों में पीने योग्य पानी को बनाने के लिए, खराब पानी के पुन: उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए सभी शहरों में कार्य शुरू किया जाएगा। पूरे देश में इसके लिए 2.97 लाख करोड़ का बजट तय किया गया है।
इस योजना से पहले दस शहरों में सर्वेक्षण किया गया है। इसमें मंत्रालय ने आगरा, बदलापुर, भुवनेश्वर, चूरू, कोच्चि, मदुरै, पटियाला, रोहतक, सूरत और तुमकुर में पेयजल सर्वेक्षण कराया है। इसके बाद अमृत योजना के तहत अब सभी शहरों में मंत्रालय पेयजल सर्वेक्षण कराएगा। इससे पता चल सकेगा कि शहरों में कितनी आपूर्ति की जा रही है। घटते जल स्तर को देखते हुए भी योजना तैयार की जाएगी। जिससे आने वाले दिनों में होने वाले जल संकट से बचाया जा सके।
इन पर रहेगा फोकस
1. सीवर जल को रिसाइकल करना
2. जल संरक्षण पर कार्य किया जाना
3. दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पीपीपी परियोजनाओं से कार्य शुरू होगा