जैश आतंकी शाहनवाज के देवबंद में रहने का बड़ा राज, इस नाम से बनवाया हुआ था फर्जी आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस द्वारा सहारनपुर से पकड़े गए आतंकी शाहनवाज अहमद तेली को लेकर एक बड़ा राज सामने आया है। वह देवबंद में फर्जी नाम से आधार कार्ड बनवाकर रह रहा था। बरामद आधार कार्ड में उसका नाम नवाज अहमद तेली लिखा हुआ है। सवाल यह है कि इससे पहले भी सहारनपुर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
बता दें कि एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात देवबंद के मोहल्ला खानकाह के निकट नाज मंजिल में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो आतंकी समेत दो कश्मीरी छात्र और पांच ओडिशा के छात्रों को हिरासत में लिया था। सभी से सहारनपुर पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है।
दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराते थे। शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में बिना एडमिशन के पढ़ाई कर रहा था। लेकिन इसका नाम मदरसे के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।
पश्चिमी यूपी में एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए इन पर नजर रखी गई। इसके बाद इनपर शिकंजा कसा गया। एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात देवबंद के मोहल्ला खानकाह के निकट नाज मंजिल में छापेमारी की। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों का वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था।
आतंकी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी से पूछताछ जारी है।
इनमें ओडिशा के छात्र भी हिरासत में लिए गए हैं। एटीएस की टीम शाहनवाज को लखनऊ ले गई है। आतंकी ने यहां से आधार कार्ड भी बनवा लिया था, इसमें उसका नाम नवाज अहमद तेली था। वहीं, उसके साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/