फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One should be content with the outcome: Saurabh Sagar

परिणाम में संतोष रखना चाहिए : सौरभ सागर

Wed, 30 Sep 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
One should be content with the outcome: Saurabh Sagar
आज जैन मुनि का जैन बोर्डिंग हाउस से थापर नगर जैन मंदिर के लिए होगा मंगल विहार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड में वर्षायोग में आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में बुधवार को गुरु भक्ति और शंका समाधान कार्यक्रम हुए। प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि भागने वाले व्यक्ति को कभी संतुष्टि नहीं मिलती, जबकि थमकर चलने वाला व्यक्ति असंतुष्ट नहीं होता। प्रयास में अपना शत-प्रतिशत देने के बाद परिणाम में सदैव संतोष रखना चाहिए
सुबह छह बजे गुरु भक्ति, दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम 6:30 बजे सायंकालीन गुरु भक्ति में श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मेरठ और बाहर से आए जैन चिकित्सकों ने आचार्य श्री के दर्शन कर चरण वंदना की और श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। चिकित्सकों ने आचार्य श्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

श्री पुष्प वर्षा योग समिति मेरठ महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को आचार्य श्री का जैन बोर्डिंग हाउस से थापर नगर जैन मंदिर के लिए मंगल विहार होगा। थापर नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का एक से तीन अक्टूबर तक तीन दिन प्रवास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, प्रेम चंद जैन, रितेश जैन, संजय जैन धम्मो, वीरेंद्र जैन, विनोद जैन, अनिल जैन बर्फ खाने वाले, श्रीकिशन जैन, रामेंद्र जैन, प्रमोद जैन, विजय जैन, राकेश जैन धीरज, अनिल जैन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed