{"_id":"6abd1a5d3a78588b280540b8","slug":"jain-samaaj-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1316940-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता के अनुसार बढ़ाएं कदम, परिणाम में रखें संतोष : सौरभ सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता के अनुसार बढ़ाएं कदम, परिणाम में रखें संतोष : सौरभ सागर
विज्ञापन
..भागने वाले व्यक्ति को कभी संतुष्टि नहीं मिलती, एक-एक सीढ़ी चढ़ने का करें प्रयास
...1 अक्टूबर को जैन बोर्डिंग हाउस से थापर नगर जैन मंदिर के लिए होगा मंगल विहार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड में वर्षायोगरत परम पूज्य आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में बुधवार को गुरु भक्ति और शंका समाधान कार्यक्रम हुए। प्रातः छह बजे गुरु भक्ति, दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम 6:30 बजे सायंकालीन गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया।
प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि भागने वाले व्यक्ति को कभी संतुष्टि नहीं मिलती, जबकि थमकर चलने वाला व्यक्ति असंतुष्ट नहीं होता। जीवन में एक-एक करके हजार सीढ़ियां चढ़ने का प्रयास करना चाहिए। एक साथ बहुत अधिक पाने की कोशिश करने के बजाय अपनी क्षमता और शक्ति के अनुसार कदम बढ़ाने चाहिए। कल्पना की उड़ान भरने के बजाय अपनी संभावनाओं को देखकर लक्ष्य तय करना चाहिए। प्रयास में अपना शत-प्रतिशत देने के बाद परिणाम में सदैव संतोष रखना चाहिए। ऐसा दृष्टिकोण अपनाने से जीवन में दुविधा नहीं आएगी।
इस दौरान मेरठ और बाहर से आए जैन चिकित्सकों ने आचार्य श्री के दर्शन कर चरण वंदना की और श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। चिकित्सकों ने आचार्य श्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
श्री पुष्प वर्षा योग समिति मेरठ महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि एक अक्टूबर को आचार्य श्री का जैन बोर्डिंग हाउस से थापर नगर जैन मंदिर के लिए मंगल विहार होगा। थापर नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का एक से तीन अक्टूबर तक तीन दिन प्रवास रहेगा।
कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, प्रेम चंद जैन, रितेश जैन, संजय जैन धम्मो, वीरेंद्र जैन, विनोद जैन, अनिल जैन बर्फ खाने वाले, श्रीकिशन जैन, रामेंद्र जैन, प्रमोद जैन, विजय जैन, राकेश जैन धीरज, अनिल जैन दास सहित अन्य श्रेष्ठीगण मौजूद रहे।