{"_id":"6ab289f64562cd0995023b70","slug":"jain-muni-saurabh-sagar-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1309207-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम तप धर्म में इच्छाओं पर रखते हैं संयम: सौरभ सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम तप धर्म में इच्छाओं पर रखते हैं संयम: सौरभ सागर
विज्ञापन
.. रात्रि में केरल के जादूगर विल्सन ने दिखाया जादू
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर आचार्य सौरभ सागर महाराज के वर्षायोग में दश लक्षण महापर्व पर उत्तम तप धर्म मनाया गया। सुबह छह बजे गुरु भक्ति, दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम 6:30 बजे गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रबंध कारिणी कमेटी दिगंबर जैन बिरादरी मेरठ के सदस्यों ने आचार्य के चरणों में श्रीफल समर्पित किया। चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। दशलक्षण महामंडल विधान की शांतिधारा क्षितिज जैन एडवोकेट परिवार ने की।
प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि इच्छाओं और सांसारिक लालसाओं को रोकना ही वास्तविक तप है। तप से संचित कर्मों का नाश होता है। उन्होंने बाह्य और अंतरंग छह छह प्रकार के तप का महत्व बताया। रात्रि आठ बजे केरल के जादूगर विल्सन ने जादूगरी शो प्रस्तुत किया। पुष्प वर्षा योग समिति के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 23 सितंबर की रात जैन मिलन और जैन समाज की विभिन्न महिला शाखाओं की ओर से नाटिका प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, प्रेम चंद जैन, रितेश जैन, संजय जैन, विनोद जैन, अनिल जैन, प्रमोद जैन रहे।