{"_id":"5afd9c9e4f1c1be5408b6073","slug":"it-is-illegal-to-recite-quran-pak-by-fixing-the-amount-in-ramzan-deobandi-ulema","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में रकम तय करके कुरआन पाक सुनाना नाजायज : देवबंदी उलेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में रकम तय करके कुरआन पाक सुनाना नाजायज : देवबंदी उलेमा
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Thu, 17 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस रमजान माह की तरावीह में रकम तय करके कुरआन पाक सुनाना नाजायज है। देवबंदी उलेमा का कहना है कि जो हाफिज इस तरह का मामला करते हैं वो गुनाह में शामिल होते हैं। क्योंकि कुरआन सुनाना एक इबादत है और इबादत की कोई कीमत नहीं होती।
विज्ञापन
पढ़ें : RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा
विज्ञापन
पवित्र रमजान के महीने में लोग मस्जिदों, घरों और प्रतिष्ठानों पर तरावीह का इंतजाम करते हैं। जिसमें कुरआन पाक सुनाने के लिए एक हाफिज रखा जाता है। जो सुविधा के मुताबिक 10, 15 या 28 दिन में कुरआन पाक पूरा करता है। कुरआन पाक सुनना रमजान माह का एक बड़ा हिस्सा है, लेकिन कुछ जगह पर देखने में आया है कि लोग कुरआन पाक सुनाने के लिए हाफिज से रकम तय कर लेते हैं या फिर कहीं बाहर जाने के लिए हाफिज स्वयं पैसे की बात तय कर लेता है। इस तरह का अमल करने के मामले में फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि तरावीह में कुरआन सुनाने के नाम पर पैसे देने और लेने वाला दोनों ही अल्लाह के नजदीक बड़े मुजरिम होते हैं। साथ ही उनका यह अमल नाजायज है। मुफ्ती अरशद ने कहा कि कुरआन सुनाने वाले हाफिज को ईद मनाने के लिए कुछ दिया जा सकता है, लेकिन नीयत में यह न हो कि वह हाफिज को कुरआन सुनाने के नाम पर पैसे या कपड़ा दे रहे हैं। अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने भी कुरआन के नाम पर लेन देन तय करने को सरासर नाजायज बताते हुए कहा कि हाफिज से बात करते समय लेन देन का जिक्र नहीं होना चाहिए। क्योंकि कुरआन एक इबादत है और इबादत की कोई कीमत नहीं होती।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/