{"_id":"61db424c7cbd31298303c0c5","slug":"investigation-of-16-engines-recovered-from-sotiganj-hangs-in-balance-meerut-news-mrt572814180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज से बरामद 16 इंजनों की जांच अधर में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज से बरामद 16 इंजनों की जांच अधर में लटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोतीगंज से बरामद 16 इंजनों की जांच अधर में लटकी
मेरठ। सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की उदासीनता बाधा बनी हुई है। बरामद किए 16 इंजनों की जांच भी अधर में है। इनके चेसिस नंबर और इंजन नंबर की जांच के लिए एएसपी कैंट दो बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक गाजियाबाद के निवाड़ी से टीम नहीं आई है। वहीं पुलिस आरटीओ से भी सहयोग लेने की बात कह रही है। दूसरी ओर हाजी गल्ला के खिलाफ भी कोर्ट में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी, सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
22 दिसंबर को सोतीगंज निवासी शमसुद्दीन के गोदाम से पुलिस ने 16 इंजन बरामद किए थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन वह अभी हाथ नहीं आया है। इंजन और चेसिस नंबर भी मिटे हुए थे। इसके चलते विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेजे गए, लेकिन टीम जांच के लिए नहीं आ रही है। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि तीसरी बार विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेजा जाएगा। टीम परीक्षण करेगी, तभी चेसिस की जांच हो सकेगी। सही नंबर मिलने के बाद उन्हें वाहन से कनेक्ट किया जाएगा।
हाजी गल्ला के खिलाफ चार्जशीट जल्द
गैंगस्टर कबाड़ी हाजी गल्ला की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के बाद पुलिस उसके और उसके बेटों के खिलाफ चार्जशीट की कार्रवाई कर रही है। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि चार्जशीट अंतिम दौर में है, जल्द ही कोर्ट में जमा की जाएगी।