{"_id":"604933b68ebc3ec4965b283a","slug":"investigation-for-cross-voting-matter-in-nagar-nigam-vice-president-election-city-news-mrt529362880","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास वोटिंग से भाजपा में बवाल, शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास वोटिंग से भाजपा में बवाल, शुरू हुई जांच
विज्ञापन
नगर निगम उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने शुरू कराई क्रास वोटिंग की जांच
मेरठ। पहले कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष और अब नगर निगम उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हार से भाजपा की किरकिरी के बाद क्रास वोटिंग की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डीके शर्मा जांच करने मेरठ पहुंचे और भाजपा के सात कार्यकारिणी सदस्यों को क्षेत्रीय कार्यालय बुलाकर बातचीत की। प्रकरण में शीघ्र ही कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
गुटबाजी के चलते महानगर में भाजपा कई खेमों में बंटी है। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष पद पर संगठन की साख खराब हुई। अब नगर निगम उपाध्यक्ष पद पर तो पूरी तरह भाजपा और संगठन दोनों की किरकिरी हो गई। मामले की गूंज दिल्ली और लखनऊ तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर महानगर संगठन को निशाने पर लिया जा रहा है। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा जांच करने पहुंचे और सभी सातों सदस्यों को क्षेत्रीय कार्यालय बुलाकर बात की। इस दौरान किसी सदस्य ने पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल निकलवाने का भी सुझाव दिया।
--------
नाकामी का ठीकरा पार्षदों पर फोड़ने की तैयारी
महानगर के कुछ पदाधिकारी अब अपनी नाकामी का ठीकरा पार्षदों पर फोड़ने की नीति पर उतर आए हैं। उपाध्यक्ष पद पर सिर्फ एक क्रास वोट हुआ, लेकिन भाजपा के दो और महापौर खेमे से एक क्रास वोट की चर्चा फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
--------
एक पदाधिकारी का है निगम में खास दखल
पूरे प्रकरण में महानगर के एक पदाधिकारी को लेकर भाजपा में चर्चा है। यह पदाधिकारी नगर निगम में ठेकेदारी करता है, हालांकि अब उसने अपने नाम को हटाकर करीबियों को ठेके दिलाने का काम कर रखा है। इस पदाधिकारी ने पिछले दिनों प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की थी। जबकि अन्य लोगों ने तमाम सवाल निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए थे। इस पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष का भी करीबी बताया जाता है।
--------
जल्दी ही गिरेगी गाज
पूरे मामले को लेकर भाजपा नेतृत्व ही नहीं संघ परिवार भी नाराज है। ऐसे में शीघ्र ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि संघ परिवार के एक बड़े नेता का वृहदहस्त होने की बात कही जा रही है, लेकिन संगठन के अन्य नेता अब पूरे मामले को शीर्ष स्तर तक ले जाने का मन बना चुके हैं। ऐसे में जल्दी ही महानगर में उलटफेर की संभावना हर कोई जता रहा है।
-------------------