फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Insult of Tricolor at the Eastern Peripheral Expressway in Baghpat

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तिरंगे का अपमान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया था उद्घाटन

Thu, 05 Jul 2018 11:48 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 Jul 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Insult of Tricolor at the Eastern Peripheral Expressway in Baghpat
हाईवे पर तिरंगे का अपमान - फोटो : अमर उजाला

बागपत में आधे-अधूरे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है। तेज हवा के कारण फट गए तिरंगे को उतारने की किसी ने सुध तक नहीं ली है। जबकि कई जगह निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। 

विज्ञापन

 
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 27 मई को प्रधानमंत्री ने किया। पीएम के आने से एक दिन पहले एक्सप्रेस-वे पर तिरंगे झंडे लगाए गए थे। इसके बाद किसी ने इन तिरंगों की सुध तक नहीं ली। मवी कलां गांव के पास लगाए गए तिरंगे झंडे फट गए हैं। 
विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक इन्हें नहीं उतारा गया है। मवी कलां से लेकर खेकड़ा में रेलवे के ओवरब्रिज तक अधिक संख्या में यह झंडे लगाए गए थे। आंधी और बरसात के कारण तिरंगे जगह-जगह से फट गए हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन या एनएचएआई के अफसरों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। जबकि एक्सप्रेस-वे पर वर्तमान समय में भी काम चल रहा है। जगह-जगह मजदूर और ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी बरसात में हुए मिट्टी के कटान को रोकने का काम कर रहे हैं। दोबारा से कई जगह मिट्टी डलवाई जा रही है। लेकिन कोई तिरंगे की सुध नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाली लगाने का काम पूरा नहीं 

Insult of Tricolor at the Eastern Peripheral Expressway in Baghpat
तिरंगे का अपमान - फोटो : अमर उजाला

जंगली जानवरों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोकने के लिए जगह-जगह लोहे की जाली लगाई गई, लेकिन यह कार्य भी अधूरा पड़ा है। इस कारण जंगली कुत्ते एक्सप्रेस-वे पर चढ़ जाते हैं। तेज गति से वाहनों के गुजरने के कारण हादसों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 

किसानों को जारी किए जाएंगे पास 
एक्सप्रेस-वे के आसपास जमीन बोने वाले किसानों को एनएचएआई की ओर से पास जारी किए जाएंगे। इन पास से किसानों को टोल नहीं देना होगा। कई किसान ऐसे हैं, जिनकी एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर खेत हैं। इसके अलावा निकट के ही सोनीपत तक जाने के लिए भी किसान वाहनों को टोल मुक्त किया जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed