फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions issued to gas agency operators to comply with rules during the Kanwar Yatra.

Meerut News: कांवड़ यात्रा में गैस एजेंसी संचालकों को नियमों के पालन के निर्देश

Thu, 16 Jul 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to gas agency operators to comply with rules during the Kanwar Yatra.
सरधना। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर गैस एजेंसी संचालाकों के साथ बैठक करते एसडीएम उदित नारायण सें
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं से संबंधित अभिलेख अद्यतन रखने तथा नियमानुसार गैस सिलिंडरों की बुकिंग और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता के साथ अनुचित व्यवहार या बुकिंग के अनुरूप सिलिंडर की आपूर्ति नहीं किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर संचालकों को नियमानुसार व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

तहसील के पूर्ति निरीक्षक ने गैस एजेंसी संचालकों को अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों और संबंधित अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र व क्षेत्र के गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed