फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instead of recovering the loan amount, he was murdered by paying a contract of Rs. 1 lakh

Meerut: दोस्त को उधार दिए थे रुपये, जेल से लौटा तो वसूलने के बजाय सुपारी देकर कराया कत्ल

Tue, 29 Apr 2025 06:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Apr 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Instead of recovering the loan amount, he was murdered by paying a contract of Rs. 1 lakh

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में कस्बा सिवाल खास में सोमवार को हुई किशोरीलाल की हत्या का खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किया है। विकास के भाई गुलशन के मुजफ्फरनगर के गुलशन पर 30 हजार रुपये उधार थे। आरोपी ने उधार के रुपये वसूलने के बजाय दबाव बनाया कि अगर वह किशोरीलाल की हत्या कर देगा तो वह अपने 30 हजार रुपये छोड़ देगा और एक लाख रुपये की सुपारी भी देगा। आरोपी की बातों में आकर गुलशन ने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सुपारी लेकर हत्या करने का आरोपी गुलशन सिवाल खास में अपने मामा के यहां रह रहा था। विकास के भाई गुलशन से उसकी दोस्ती है। किसी काम के लिए कुछ समय पहले विकास के भाई गुलशन कुमार से गुलशन ने 30 हजार रुपये उधार लिए थे। अब वह अपने रुपये मांग रहा था, मगर गुलशन के पास रुपये नहीं थे। बीस दिन पहले किशोरीलाल के जेल से छूटकर आने के बाद गुलशन ने भाई की मौत का बदला लेने की साजिश रची। उसने गुलशन से बात कर उसे हत्या के लिए तैयार कर लिया।

विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि गुलशन रेकी कर रहा था। उसे पता चला कि किशोरीलाल रोजाना सुबह सवा छह बजे के करीब आंबेडकर भवन में दूध लेने जाता है। वह तभी से उसके पीछे लगा था। सोमवार सुबह आरोपी ने वहां पहुंचकर किशोरीलाल की हत्या की और दूसरे गेट से निकलकर भाग गया।

एक घंटे मेरठ-बागपत हाईवे किया जाम ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जानी गंगनहर पुल पर देर शाम साढ़े सात बजे जाम लगाया। इससे मेरठ-बागपत हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान काई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

समझाने पर ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने शव एंबुलेंस में रखकर परिजन के घर पहुंचा दिया। यहां परिजन ने दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजन को समझाकर शव का दाह संस्कार करा दिया। इससे पहले परिजन ने हत्या के बाद भी शव उठने नहीं दिया था और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार, पढ़ें अपराध संक्षेप

फुटेज से पहचाना गया हत्यारोपी
पुलिस ने फुटेज चेक किए तो अधिकांश रास्ते खाली मिले। आंबेडकर भवन के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी गुलशन जाता दिखाई दिया। कुछ तकलीफ के कारण वह दायां पैर हल्का घुमाकर चलता है। फुटेज में दिखने पर आरोपी की तुरंत पहचान कर ली गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेें ले लिया। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि केस में नामजद सुपारी देने वाले गुलशन और रविंद्र उर्फ राजू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 

धमकी देने पर चौकी पर की थी शिकायत
कस्बा सिवाल खास निवासी विकास की एक साल पहले भोला झाल के पास गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। विकास को गंगनहर में डुबाकर मारने का आरोप लगाते हुए उसके भाई आनंद ने किशोरीलाल और कस्बा सिवाल खास के ही विनित को नामजद कराया था। जांच के बाद तीन महीने पहले जानी पुलिस ने किशोरीलाल और विनित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

किशोरीलाल को जमानत मिल गई लेकिन विनित अभी जेल में है। परिजनों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद विकास के परिजन किशोरीलाल को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसकी मौखिक शिकायत सिवाल खास चौकी पर की गई थी। इसी चौकी से दो सौ मीटर दूर वारदात की गई। ग्रामीणों को आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस को दो सौ मीटर आने में आधा घंटा लगा। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed