फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector commits suicide by jumping in front of train in Meerut railway station

खौफनाक : दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सामने आई ये बड़ी वजह, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 12 Apr 2022 12:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Apr 2022 12:48 AM IST
सार

दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और दरोगा की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Inspector commits suicide by jumping in front of train in Meerut railway station
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा अजय कुमार ने मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। उनकी जेब में एक पर्ची मिली थी, जिनसे पहचान हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद होने के चलते दरोगा ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर के मुताबिक दरोगा अजय कुमार (51) पुत्र महिपाल सिंह मूलरूप से शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी, बेटा और बेटी परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। पांच अप्रैल को अजय कुमार ने तीन दिन की छुट्टी ली थी। आठ अप्रैल को उन्हें अपनी आमद दर्ज करानी थी। लेकिन वह नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


नौ अप्रैल को अजय की गैर हाजरी सिविल लाइन थाने में लिखी गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश करने के बाद परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस व परिवार के लोग तभी से दरोगा की तलाश कर रहे थे। सोमवार रात सिटी रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस (ऋषिकेश से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन) के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। जीआरपी ने व्यक्ति की जेब से एक पर्ची निकाली। जिस पर दरोगा अजय कुमार क्राइम ब्रांच मेरठ लिखा हुआ था। जीआरपी ने सदर बाजार पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद शव की पहचान दरोगा अजय कुमार के रूप में हो गई। दरोगा की मौत की जानकारी लगते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और एएसपी केंट सूरज राय पुलिस टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पत्नी से झगड़ा होने के चलते दरोगा ने यह कदम उठाया। अभी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: अवैध कॉलोनियों को ढहा रहा योगी का बुलडोजर, बिजनौर में हुई बड़ी कार्रवाई, अब अगले निशाने पर ये इलाके

मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया है कि दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। एसपी सिटी ने सिटी रेलवे स्टेशन पर जाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। दरोगा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पारिवारिक कलह बताकर झाड़ दिया पल्ला
पुलिस ने दरोगा की मौत के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताकर पल्ला झाड़ लिया है। सवाल उठते हैं कि दरोगा का अगर परिवार के साथ कोई विवाद था तो वह दो दिन कहां और किसके पास रहे। परिवार के लोग अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने परिवार के लोगों से मौत के बारे में जानने का प्रयास किया है, लेकिन वह अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब जब्त हो रही अवैध संपत्ति: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने राइस मिल को किया कुर्क

शामली जिले के रहने वाले थे दरोगा
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दरोगा अजय कुमार मूल रूप से शामली जिले के ऊन गांव के रहने वाले थे। दरोगा का परिवार परतापुर के शताब्दी नगर में किराए के मकान में रहता है। क्राइम ब्रांच से पहले दरोगा की पोस्टिंग परतापुर थाने में ही थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed