फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspection of the electoral roll revision drive; instructions issued for the verification of deleted names.

Meerut News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, कटे नामों के सत्यापन के निर्देश

Sat, 17 Oct 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the electoral roll revision drive; instructions issued for the verification of deleted names.
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजू कुमार ने दबथला, अल्लीपुर, बहलोलपुर, मवी, कैलीरामपुर, रहदरा, कुंआखेड़ा आदि स्थानों पर बने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। वहीं बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों का नियमानुसार दोबारा से गहनता के साथ सत्यापन किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम अनावश्यक रूप से सूची से बाहर न रहें इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं तथा निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले नए मतदाताओं को पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सुपरवाइजर अक्षय शर्मा ने अधिकारी को विभिन्न बूथों की गतिविधियों और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कुलचरण, रीमा, राजीव कुमारा, अजय कुमार ग्राम प्रधान शिवदत्त सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed