फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inside story of saharanpur clash

सहारनपुर बवाल के पीछे क्या है असली वजह, जानकर चौंक जाएंगे

Wed, 24 May 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 24 May 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
inside story of saharanpur clash
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में हुए बवाल के पीछे क्या वजह है इसका सामने आना बहुत जरूरी हैं। हालांकि कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनसे कहीं न कहीं तो सहारनपुर का माहौल बिगड़ रहा है।

विज्ञापन


सबसे पहला मुद्दा तो यहीं है कि ऐसी क्या वजह है जो प्रशासन के होते हुए भी दंगे पर दंगे हो रहे हैं। क्या दंगा कराने के पीछे किसी की साजिश है ? अब चाहे कुछ हो लेकिन कब तक लोगों में मारकाट होती रहेगी। ये बड़ा सवाल है ?
विज्ञापन


वहीं भीम आर्मी को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि भीम आर्मी के नाम से सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाया गया और उनमें बदले की हिंसा पैदा की गई। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि जब मायावती को पता था कि सहारनपुर जातीय हिंसा से उबल रहा हैं तो ऐसे में उन्हें वहां जाकर सभा नहीं करनी थी। क्योंकि अगर भीड़ इकट्ठा न होती तो शायद कल सहारनपुर में फिर से बवाल नहीं होता ?
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मायावती का कहना है कि दंगे के पीछे भाजपा का हाथ है और सहारनपुर में लगातार बीजेपी ही दंगा करा रही है। अब सच्चाई क्या है ये जानने के लिए देश का हर नागरिक बेताब हैं। 

inside story of saharanpur clash
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
गौरतलब है कि मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर में पीड़ित लोगों से जनसंपर्क करने गई थीं, लेकिन जनसंपर्क कैसे सभा में तब्दील हो गया ये तो पता नहीं चला। इसके बाद जैसे ही मायावती की जनसभा खत्म हुई तो पहले तैयार बैठे हमलावरों से भीड़ पर हमाला बोल दिया और दो को गोली मार दी जबकि कईयों को धारदार हथियार से काट दिया। इससे वहां और जाता हिंसा भड़क उठी। 

वहीं बताया जा रहा है कि मायावती को सिर्फ वहां जाने की इजाजत मिली थी न कि सभा करने की। कहा जा सकता है कि मायावती अगर वहां भीड़ को इकट्ठा नहीं करती तो शायद ये बवाल नहीं होता ? मंगलवार को हुए बवाल में दलित समाज के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। 

हालांकि मायावती के पहुंचने से पहले भीम आर्मी के लोगों ने राजपूतों के बिटौड़े व गलियों में आ लगा दी थी जिससे माहौल और गर्मा गया था। इस समय सहारनपुर में आला अफसर तैनात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed