फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian Army Constable Anil Tomar martyred in Kashmir

यूपी: सिसौली का लाल अनिल तोमर कश्मीर में शहीद, आतंकियों से मुठभेड़ में लगी थी गोली

Mon, 28 Dec 2020 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Constable Anil Tomar martyred in Kashmir
हवलदार अनिल तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देश के लिए मेरठ का एक और बेटा न्यौछावर हो गया। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव के हवलदार अनिल तोमर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक ऑपरेशन में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को सिसौली गांव लाया जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय सेना की 23 राजपूत यूनिट के हवलदार अनिल कुमार तोमर आजकल 44वीं आरआर राइफल्स में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घातक प्लाटून में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक 25 दिसंबर की रात को वे अपनी प्लाटून के साथ विशेष ऑपरेशन पर थे। 
विज्ञापन


आतंकियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। मुठभेड़ में अनिल तोमर को कई गोलियां लगने के बाद श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को अनिल तोमर के साथी ने परिजनों को फोन कर बताया कि ऑप्ररेशन हो गया है, गोली निकाल दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार दोपहर को आर्मी के अफसरों ने फोन कर जानकारी दी कि अनिल तोमर शहीद हो गए हैं। जवान बेटे की शहादत की खबर मिलने के बाद परिजन बेसुध हैं। अनिल तोमर के भाई भी सेना में हैं। वे कश्मीर पहुंच गए हैं। 

परिवार में पिता भोपाल सिंह तोमर, माता कुसुम, पत्नी मीनू तोमर, 14 साल की बेटी तान्या और आठ साल का छोटा बेटा है। मंगलवार को अनिल तोमर के पार्थिव शरीर को गांव लाया जाएगा। पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed